फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Walking on the Hanumanti-Chandakhal route is difficult

हनुमंती-चंडाखाल मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल

Sat, 29 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 29 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन

विकासखंड दुगड्डा के हनुमंती-चंडाखाल अश्व मार्ग की कई साल से सुध न लिए जाने से इस पर पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने के कारण दर्जनभर गांवों के लोग कांडी-दुगड्डा हाईवे तक पहुंचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। हनुमंती चंडा मांडई मोटर मार्ग एवं क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के सचिव योगंबर सिंह नेगी, ग्रामीण कुसमा देवी, कावित्री देवी, प्यारेलाल, अंजू देवी, इंद्रमोहन, विनोद बिष्ट, जगदीश प्रसाद और अनीता देवी का कहना है कि दुगड्डा-कांडी स्टेट हाईवे के हनुमंती बाजार से क्षेत्र के कई गांवों के लिए पुराना पैदल मार्ग बना है।
विज्ञापन


सड़क सुविधा न होने के कारण अविभाजित यूपी के समय से लोग इस पैदल मार्ग पर आवाजाही करते हैं। छह माह पूर्व इस अश्व मार्ग के सुधारीकरण के लिए स्वीकृत एक लाख रुपये भी अभी तक खर्च नहीं हो सके हैं। मार्ग कई स्थानों पर उबड़-खाबड़ है तो जगह-जगह झाड़ियां उगी होने के कारण जंगली जानवरों का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त मार्ग पर गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को मुख्य मार्ग तक लाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस अश्व मार्ग से चंडा वल्ला, चंडा पल्ला, दूणी मनोहर के ग्रामीण आवाजाही करते हैं।


ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत की ओर से हनुमंती-चंडाखाल पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। जल्द ही मार्ग का सुधारीकरण कर दिया जाएगा।
-अरुण बड़थ्वाल, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed