फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Violent bear kills cow, injures some cattle

Kotdwar News: हिंसक हुए भालू ने गाय को मार डाला, कुछ मवेशियों को किया घायल

Thu, 14 Nov 2024 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Violent bear kills cow, injures some cattle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैजरो/बीरोंखाल। विकासखंड के गांवों में भालू का आतंक पसरा है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दो दिन के भीतर भालू एक गाय को मार चुका है और कुछ मवेशियाें को घायल कर चुका है। फोरेस्टर ने मौका मुआयना कर जंगली जीव के भालू होने की पुष्टि की। साथ ही पशुपालकों को मुआवजा दिलाने के प्रति आश्वस्त किया।
सुकई निवासी संदीप नेगी ने बताया कि पिछले दो दिन से भालू लगातार मवेशियों पर हमला कर रहा है। मंगलवार को उर्मिला देवी की गोशाला के दरवाजे को तोड़कर वहां बंधी गाय को भालू ने मार दिया था, जबकि बुधवार की रात फिर से गोशाला में भी बंधी बछिया पर हमला कर दिया। इस बार ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। इससे पहले भालू बछिया को बुरी तरह घायल कर चुका था। भालू के लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत फैली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की जिवई रेंज के फोरेस्टर लक्ष्मण सिंह को दी। उन्होंने मौका मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा। साथ ही बताया कि आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र में रात्रि गश्त कराई जाएगी। फोरेस्टर ने पशुपालक को मुआवजा तय मानकों के अंतर्गत दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed