फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   villagers protest in kotdwar

नहर की मरम्मत नहीं होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sat, 19 Jun 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
villagers protest in kotdwar
द्वारीखाल ब्लॉक में कौंदा से पोगठा तक पीएमजीएसवाई कोटद्वार ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान तैड़ी गांव की सिंचाई नहर का एक किमी पैच क्षतिग्रस्त कर दिया है। नहर की मरम्मत करने के बजाय पीएमजीएसवाई काम पूरा कर चलता बना। ग्रामीणों ने शनिवार को नहर मरम्मत की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी संतोष रियाल, रवींद्र कोठारी, दिगंबर रयाल, प्रशांत, नितिन कुमार और सतीश कुमार का कहना है कि करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सिंचाई खंड कोटद्वार की ओर से कौंदा से पोगठा से करीब 12 किमी रोड का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया गया था। रोड चौड़ीकरण के दौरान पीएमजीएसवाई ने हथनूड़ से कुठार तक सिंचाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। ग्रामीणों का कहना था कि पीएमजीएसवाई कोटद्वार के सहायक अभियंता की ओर से टूटे पाइपों की जगह नए पाइप लगवाकर सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था। अब पीएमजीएसवाई का ठेेकेदार भी काम पूरा कर चला गया है। ऐसे में ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सिंचाई नहर दुरुस्त नहीं होती है, तो वे पीएमजीएसवाई कोटद्वार के कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

तैड़ी गांव में पीएमजीएसवाई कोटद्वार की ओर से सिंचाई नहर के पाइप क्षतिग्रस्त करने के मामले में इस्टीमेट बनाकर पीएमजीएसवाई को भेजा गया है। बजट मिलते ही नहर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed