फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers on the road for the road

सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

Thu, 26 Aug 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers on the road for the road
सड़क निर्माण की मांग को लेकर काशीपुर बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरौली में धरना प्रदर्शन करते - फोटो : KOTDWAR
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत खिटोटिया गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों ने काशीपुर-बुआखाल हाईवे 309 पर सिरोली में प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर लोनिवि बैजरो के सहायक अभियंता और थलीसैंण के तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। प्रशासन ने ग्रामीणों को दस सितंबर से रोड कटिंग का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खिटोटिया और कोठिला के ग्रामीणों ने खिटोटिया गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सिरोली में एनएच पर लोनिवि और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कोठिला-सिरोली-खिटोटिया आठ किमी मार्ग के निर्माण की घोषणा 10 वर्ष पूर्व हुई थी। मार्ग का करीब आठ साल पूर्व शिलान्यास हो चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को पैदल 5 किमी. की खड़ी चढ़ाई चढ़कर आवाजाही करनी पड़ रही है। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि आठ किमी. लंबे इस मार्ग के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि दो माह पूर्व रोड कटिंग के लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं। सूचना पर पहुंचे लोनिवि बैजरो के सहायक अभियंता देशराज और तहसीलदार आनंदपाल ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की, लेकिन ग्रामीण ठोस आश्वासन के बिना जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। सहायक अभियंता देशराज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 10 सितंबर से पहले रोड कटिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण 11 सितंबर से पुन: धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। विभाग से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर ग्राम खिटोटिया की प्रधान बबीता देवी, कुंदन सिंह डंगवाल, होशियार सिंह सजवाण, महिपाल सिंह सजवाण, नरेंद्र पांथरी, कुलदीप रावत, शोभा देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, आनंदी देवी, सरिता देवी, माहेश्वरी देवी, मनीष नौटियाल, जनार्दन नौटियाल, जगदीश सिंह और रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक लगा रहा एनएच पर जाम
बैजरो। सिरोली में सड़क निर्माण की मांग को लेकर खिटोटिया के ग्रामीणों के प्रदर्शन और जाम के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे करीब चार घंटे बाधित रहा। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रामनगर, काशीपुर, धुमाकोट, बीरोंखाल जाने वाले यात्रियों को अपने वाहनों से रसिया महादेव के रास्ते रामनगर, काशीपुर और धुमाकोट जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed