फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers on dharna for bridge construction

पुल निर्माण के लिए धरने पर डटे ग्रामीण

Fri, 12 Nov 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers on dharna for bridge construction
पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते जुवा, भैड़गांव और बंगला गांव के ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
हनुमंती-जुवा मार्ग पर लंगूरगाड नदी में स्वीकृत पुल निर्माण की मांग को लेकर दुगड्डा ब्लाक के जुवा, भैड़गांव और बंगला गांव के ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने गत मार्च माह में भी धरना प्रदर्शन किया था। क्षेत्रीय विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया था लेकिन आश्वासन के आठ माह बाद भी पुल निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। पुल के अभाव में बरसात में लोगों को जंगल के रास्ते पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। साथ ही काश्तकारों को भी अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। धरना देने वालों में उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, सविता, नीलम देवी, धनबीर सिंह, मोहम्मद अजीज, तीरथ सिंह, आशा देवी, मनोज कंडवाल, सावित्री देवी, सुरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, धर्मपाल सिंह और सुनीता देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed