{"_id":"5e612b298ebc3eeb173103f9","slug":"vhp-protest-against-teenager-molestation-kotdwar-news-drn338382126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में विहिप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में विहिप का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के वार्ड में बुधवार देर शाम किशोरी के साथ हुई अश्लील हरकत के मामले से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम और एएसपी से मुलाकात कर मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
किशोरी के साथ हुई घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में संचालित हो रही आरोपियों की नाई की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के भाई द्वारा खोली गई बारबर की दुकान को जबरन बंद कराया और मकान मालिक को आरोपियों से दुकान खाली कराने को कहा। इसके बाद कार्यकर्ता कोटद्वार तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील में घटना के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर ऐसे मामलों में सुस्त कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि बाहरी लोगों द्वारा पहले भी किशोरियों के साथ इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है, लेकिन प्रशासन के पास शिकायत करने के बाद भी इन घटनाओं से सबक नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से मामले में तत्काल कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को निर्देशित करने की मांग की।
तहसील के बाद कार्यकर्ता एएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने एएसपी प्रदीप राय से कहा कि क्षेत्र में लगातार किशोरियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रदर्शनकारियों में विहिप के जिला मंत्री जितेंद्र बेबनी, विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, जिला प्रचार प्रमुख संतोष पंत, राजेश जदली, प्रज्वल वेदवाल, शिवम तोमर, राजीव शर्मा, सचिन नेगी, आदर्श रावत, नितिन दिवाकर, दीपक गौड़, मीना अग्रवाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था खराब होने पर भड़का छात्र संघ
कोटदार। शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। बृहस्पतिवार को छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी और अतुल डोबरियाल के नेतृत्व में छात्र एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ और युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल लूट के मामले में विरोध जताया। कहा कि कोटद्वार की कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। उन्होंने दोनों मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा, दूसरा फरार
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड में दो युवकों के घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा अभी फरार चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड में बुधवार देर शाम घर में अकेली एक किशोरी के साथ बारबर की दुकान चलाने वाले दो युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर छेड़खानी और अश्लील हरकत की थी। मामले में पोक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बीईएल रोड से विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी रिजवान की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।