फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vehicles slipping in the debris on the highway between Kotdwar-Dugadda

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर मलबे में फिसल रहे वाहन

Thu, 03 Feb 2022 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicles slipping in the debris on the highway between Kotdwar-Dugadda
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर भरा मलबा। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आठवें किमी. पर हाईवे धंसने और पहाड़ी से आया मलबा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से यहां एक बार फिर से हाईवे पर मिट्टी और मलबा जमा होने से यहां आवाजाही फिसलन भरी हो गई है, जिसके कारण यहां वाहनों की आवाजाही में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गत 28 दिसंबर को हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच चार साल से जर्जर हाल हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा खोह नदी में समा गया था। इसके बाद एनएच विभाग ने हाईवे निर्माण के लिए पहाड़ी का कटान किया था। तब कई दिनों तक दलदल से लोग परेशान रहे थे। 24 जनवरी को एक बार फिर कुछ दूरी पर पहाड़ी दरककर हाईवे पर गिर गई थी। एनएच विभाग ने सात घंटे की मशक्कत करने के बाद हाईवे खोल दिया था लेकिन उक्त दोनों स्थान पर मिट्टी रह जाने से पहले लोग धूल से और अब बारिश के बाद मलबे से परेशान हैं। मार्ग से रोजाना आवाजाही करने वाले कर्मचारी शशि भूषण अमोली, उमेश कंडवाल, डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, प्रदीप बडोला ने कहा कि हाईवे की मिट्टी को ठीक तरह से साफ नहीं किया गया है, जिसके कारण बारिश होने से वहां पर मलबा भरा हुआ है। मलबे में वाहन फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

- बारिश के कारण हाईवे पर आठवें किमी के दायरे में फिसलन हो रही है। वाहनों को सावधानी से एक-एक कर कच्चे हिस्से से पार कराया जा रहा है। शीघ्र पुश्ता निर्माण होने के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता एनएच खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानों और गोदामों में भरा गंदा पानी
कोटद्वार। कोटद्वार, भाबर और सनेह क्षेेत्र में बृहस्पतिवार को छह घंटे की बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई स्थानों पर हुए जलभराव से लोग परेशान रहे।

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे हुई बारिश से एक बार फिर से शहर के मालिनी मार्केट के पीछे नगर निगम का नाला चोक हो गया और कई दुकानों और गोदामों में गंदा पानी भर गया। व्यापारियों ने किसी तरह गंदे पानी को दुकान और गोदाम से निकाला। इसके अलावा देवी रोड और भाबर क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसाती पानी सड़कों पर फैला रहा। ऐसे में आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्षद कविता मित्तल ने कहा कि बार-बार नगर निगम के सफाई निरीक्षक को शिकायत करने के बाद भी नाले की सफाई नहीं की जा रही है। आए दिन नाला चोक होने के कारण व्यापारियों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। लोग अपने घरों का कचरा नाले में डाल देते हैं, जिसके कारण नाले की सफाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। पूरे नाले की सफाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed