फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Valiant women and ex-servicemen got lot of Subedar Balbhadra Singh Negi Sainik Samman

Kotdwar News: वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को मिला लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी सैनिक सम्मान

Wed, 19 Mar 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Valiant women and ex-servicemen got lot of Subedar Balbhadra Singh Negi Sainik Samman

विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान की ओर से बुधवार को 9 वीर नारियों और 3 पूर्व सैनिकों को लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी सैनिक सम्मान से नवाजा गया। बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर समारोह का उद्घाटन किया। एमडी बीएस नेगी ने उनका स्वागत किया। ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि सेवारत रहते जिस भाव से सैनिक ने देश की सेवा की, सेवानिवृत्ति के बाद भी उसी भाव से समाज सेवा में जुटे। कहा कि शहीदों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय शुरू हो रहा है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए कोटद्वार में अस्पताल और सैनिकों के लिए बहुमंजिला फैमिली क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समाज को नई दिशा दिखाने की अपील की। कार्यक्रम में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप के प्रभारी सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट, संस्थान के ईडी अजय राज नेगी, डायरेक्टर एडमिन ले. कर्नल बीएस गुसाईं, पीआरओ नरेश थपलियाल, पूर्व सैनिक मेजर सतीश जोशी, सेवानिवृत्त कैप्टन देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।इन्हें मिला सम्मान




शहीद हवलदार कमल सिंह की पत्नी रंजिता रावत, राइफलमैन शहीद अनुज नेगी की पत्नी सीमा नेगी, राइफलमैन शहीद मनदीप सिंह रावत के पिता बूथी सिंह, नायब सूबेदार शहीद बचन सिंह की पत्नी सरोज रावत, नायक शहीद पंचम सिंह की माता भारती देवी और पिता पदम सिंह रावत, सिपाही नरेंद्र सिंह अधिकारी की माता बचूली देवी, नायक शहीद सुरेंद्र सिंह की पत्नी सावित्री देवी, शहीद राइफलमैन ललित किशोर की माता गंगोत्री देवी, ले. कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी (रि.), सूबेदार महेंद्र पाल सिंह रावत (रि.) और नायब सूबेदार गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल (रि.)।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed