{"_id":"66f063d789222701cb0783b7","slug":"unique-initiative-of-youth-reflectors-tied-around-the-necks-of-destitute-animals-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-507956-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: युवाओं की अनूठी पहल, निराश्रित पशुओं के गले में बांधे रिफ्लेक्टर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: युवाओं की अनूठी पहल, निराश्रित पशुओं के गले में बांधे रिफ्लेक्टर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी की एलुमिनी एसोसिएशन के सदस्यों ने सड़कों पर निराश्रित घूम रहे मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनूठा अभियान चलाया है। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों पर भटक रहे 25 मवेशियों के गले में रिफ्लेक्टर बैंड बांधे।एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सागर कंडवाल ने बताया कि निराश्रित मवेशी हर समय सड़कों पर और आसपास भटके देखे जाते हैं। सड़कों से गुजरने वाले लोग और वाहन दिन में तो इन निराश्रित मवेशियों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में इन्हीं मवेशियों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। घटना में मवेशियों के साथ साथ राहगीरों एवं वाहन में सवार लोगों को भी नुकसान होता है। कई जगहों पर रात्रि में बीच सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई जगहों में अधिक अंधेरा होने के कारण जानवरों के दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
एलुमिनी एसोसिएशन के महासचिव अजय रावत लाला ने बताया कि अभियान की शुरुआत में फिलहाल समिति के सदस्यों ने निजी खर्च पर 25 मवेशियों के गले में रिफ्लेक्टर बैंड बांधे हैं। रेडियम रिफ्लेक्टर बैंड की मदद से रात्रि में जानवर पर लाइट पड़ते ही रिफ्लेक्टर चमकेगा, जिससे वाहन चालक सतर्क हो सकेंगे और संभावित दुर्घटना टल जाएगी। एसोसिएशन सदस्यों का मानना है कि इस प्रयास से काफी हद तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता साहिल दुकलान, अभिषेक नेगी, विपुल रावत, सौरव रावत ने योगदान दिया।
.
फोटो समाचार