फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two youths arrested for stealing laptops from shop

दुकान से लैपटॉप चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for stealing laptops from shop
धुमाकोट पुलिस ने कल्याणपुरी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से लैपटॉप चुराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। चोरी में उपयोग की गई बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

धुमाकोट थानाध्यक्ष एसआई दीपक तिवारी ने बताया कि सोमवार को कसाना गांव निवासी वीरेंद्र पटवाल ने थाने में उसकी सस्ते गल्ले की दुकान से लैपटॉप चोरी होने की तहरीर दी थी। एसआई ने बताया कि तहरीर मिलते ही दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चेकिंग के दौरान जड़ाऊखांद के पास धुमाकोट से रामनगर की तरफ एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस जिप्सी को बीच मार्ग पर लगाकर बाइक को रुकवाया गया। इसके बाद पिछली सीट पर बैठे युवक के कब्जे से दुकान से चुराया गया लैपटॉप मिला। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह और धर्मेंद्र निवासी ग्राम झड़गांव सल्ट जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। यहां दुकानदार ने अपने लैपटॉप की शिनाख्त की। साथ ही चोरी में उपयोग की गई बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed