फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two teenage farm fell into the ditch by subsidence, a death, a wounded

खेत धंसने से खाई में गिरे दो किशोर, एक की मौत, एक घायल

Mon, 01 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 01 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two teenage farm fell into the ditch by subsidence, a death, a wounded
द्वारीखाल ब्लाक के मटियाली-डाडामंडी-द्वारीखाल मोटर मार्ग पर धंसी सड़क। - फोटो : Amar Ujala

 दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के पुलिंडा गांव में खाई के समीप एक खेत के धंसने से वहां बैठे दो किशोर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को चारपाई की मदद से सड़क तक लाया गया।

विज्ञापन


कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग के गौचट्टा में बंद होने से दोनों घायलों को कई किमी पैदल लाना पड़ा। गौचट्टा में 108 एंबुलेंस में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर घायल एक किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

प्रधान जयमल सिंह नेगी ने बताया कि गांव के दो किशोर रामणी और पुलिंडा के बीच खेत में बैठकर पशुओं को चुगा रहे थे। इसी बीच खाई की ओर से जबरदस्त भूस्खलन हुआ और दोनों किशोर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को दोनों घायलों को तलाशने में दो घंटे से ज्यादा वक्त लग गया। हादसे में तीरथ सिंह (17) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पुलिंडा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजय सिंह नेगी (16) पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम पुलिंडा घायल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जैसे-तैसे चारपाई में लिटाकर घायलों को गांव की सड़क तक लाया गया। गौचट्टा के पास कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग के बंद होने से उन्हें पैदल ही लाना पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर कोटद्वार से 108 एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई, लेकिन गौचट्टा के पास सड़क टूटने से आगे नहीं बढ़ सकी।

यहां पर चट्टान टूटने से बंद पड़े मार्ग को ग्रामीणों ने किसी तरह पार किया और घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया। रात करीब आठ बजे दोनों घायलों को कोटद्वार के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान तीरथ सिंह ने दम तोड़ दिया।


घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने तीन दिन से बंद सड़क के नहीं खुलने पर भारी रोष जताया। उनका कहना था कि यदि सड़क खुली रहती तो गंभीर घायल को शायद पहले अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed