फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two shooters arrested in Shekhar Dhoundiyal murder case

दून के युवक शेखर चंद्र ढौडियाल हत्याकांड के दो शूटर गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two shooters arrested in Shekhar Dhoundiyal murder case
कोटद्वार कोतवाली में हत्याकांड के बारे में जानकारी हासिल करते मृतक शेखर ढौंडियाल के परिजन। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। कोटद्वार के सिमलचौड़ में शिव केबल नेटवर्क के कंट्रोल रूम में गत 13 अगस्त को दिनदहाड़े हुई देहरादून के शेखर चंद्र ढौंडियाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने उन्हें यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद बदमाश रूपेश त्यागी, नरेंद्र वाल्मीकि और सुरेंद्र सिंह सूरी ने केबल कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के इरादे से हत्या कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां कोतवाली में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने बताया कि पुलिस टीमों ने इस मामले के खुलासे के लिए कड़ी मशक्कत की। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन करने के बाद जब घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान की गई तो उसके तार लक्सर क्षेत्र से जुड़े मिले। जांच में पता चला कि हत्या में प्रयुक्त बाइक मंगलौर क्षेत्र में दो अगस्त को लूटी गई थी। लुटेरों का हुलिया और कोटद्वार में हत्याकांड को अंजाम देने आए बदमाशों का हुलिया काफी मिलता जुलता पाया गया। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो गए थे। हरिद्वार, देहरादून और बिजनौर जिलों में फैलाए गए मुखबिरों के जाल और पुलिस टीमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कोतवाल मनोज रतूड़ी की टीम ने बिजनौर जिले के मंडावली तिराहे पर बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की पहचान भारतवीर पुत्र कर्णपाल और मोनू मलिक पुत्र यशपाल दोनों निवासी नारसन कला बड़ी थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड को पौड़ी जेल में बंद बदमाश रूपेश त्यागी, नरेंद्र वाल्मीकि और सुरेेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी ने कोटद्वार के केबल कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए धमकाने के उद्देश्य से अंजाम दिलाया है। दोनों हत्यारोपी 21 जून, 2016 को उन्हें पौड़ी जेल में मिलने गए थे। तभी उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र में केबल का काम करने वाले कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और धमकाने के लिए उनके प्रतिष्ठान पर फायरिंग के निर्देश दिए थे। हत्यारोपी मोनू मलिक का हरिद्वार और उत्तर प्रदेश में पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। एसएसपी ने कहा कि मामले की विवेचना चल रही है। इसमें शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को डीजीपी, आईजी गढ़वाल और एसएसपी पौड़ी की ओर से इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed