फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two rupees caught while taking money out of old man's pocket

वृद्ध की जेब से रुपये निकालते हुए दो टप्पेबाज दबोचे, तीसरा फरार

Fri, 04 Oct 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two rupees caught while taking money out of old man's pocket
प्रतीकात्मक
कोटद्वार। देवीरोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच के एटीएम के पास से लोगों ने दो टप्पेबाजों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। उनका तीसरा साथी फरार हो गया। टप्पेबाज एटीएम से पैसे निकालकर बाहर निकले वृद्ध की जेब से रुपये निकाल रहे थे।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दिन की बताई जा रही है। पदमपुर सुखरो निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिमोहन सिंह रावत ने बताया कि वह अपने काम से एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम आए थे। एटीएम में लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान एटीएम से पैसे निकालकर बाहर निकले एक वृद्ध अपने रुपये गिनने लगे। जैसे ही उन्होंने रुपये पैंट की जेब में रखे, तभी उनकी बगल में खड़े तीन युवक हरकत में आए और एक पॉलिथीन की आड़ लेते हुए वृद्ध की जेब से पैसे निकालने का प्रयास करने लगे। पास में खड़े पूर्व शिक्षक हरिमोहन सिंह ने उनमें से एक को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। इस बीच बैंक के पास सक्रिय दूसरा टप्पेबाज भी बैंक गार्ड की मदद से दबोच लिया गया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बैंक और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे तत्वों की धरपकड़ को सादी वर्दी में पुलिस तैनात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed