फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two real brothers arrested for making fake documents to become Agniveer

Kotdwar News: अग्निवीर बनने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested for making fake documents to become Agniveer
फर्जी दस्तावेज बनाकर अग्निवीर बनने चले दो सगे भाई पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : KOTDWAR
फर्जी दस्तावेज के जरिए अग्निवीर बनने की चाह रखने वाले यूपी के बागपत के निवासी दो सगे भाईयों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेना में भर्ती होना चाहते थे और यूपी में कम ऊंचाई (हाईट) के कारण बाहर हो गए थे। इसी कारण उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाए। दोनों को पुलिस ने कोटद्वार में कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि बीते 31 अगस्त को सुखरो पट्टी के लेखपाल आशीष केमनी की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें प्रवीण कुमार एवं दीपक निवासी ग्राम चंदायन बागपत यूपी की ओर से कोटद्वार के मानपुर से स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया। उन्हें उपरोक्त स्थायी निवास पर प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। जांच के दौरान पता चला कि आवेदकों की ओर से गांव की खतौनी व बिजली के बिलों में छेड़छाड़ कर जनसेवा केंद्र में अपलोड कराए गए थे। सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना एवं छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसकी जांच उपनिरीक्षक मेहराजुदीन को सौंपी गई। मामला उजागर होने के बाद दोनों सगे भाई प्रवीण एवं दीपक कुमार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी श्वेता चौबे ने मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। उनके यूपी के बागपत स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। शुक्रवार को दोनों को सिंबलचौड़ कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होना चाहते थे। कई बार भर्ती के लिए गए लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण हर बार बाहर हो जाते थे। तब उनके मन में ख्याल आया कि उत्तराखंड निवासियों को ऊंचाई में लाभ मिलता है जिसके बाद उन्होंने अपना स्थायी निवास प्रमाणपत्र कोटद्वार से बनाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed