{"_id":"64da30b003d644c5c7052102","slug":"two-people-arrested-with-smack-sent-to-jail-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-2123-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजा
Mon, 14 Aug 2023 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। युवाओं को नशा बेचने वाले दो ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने तीन लाख रुपये कीमत की 20.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को पौड़ी जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि एसआई नवीन पुरोहित और कमलेश शर्मा ने बीईएल रोड पर सुखरो पुल और टाटा मोटर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों की चेकिंग की। इस दौरान लकड़ी पड़ाव निवासी मोहम्मद इमरान के पास से 10.20 ग्राम और महफूज आलम के पास से 10.38 ग्राम स्मैक मिली। पकड़ी गई स्मैक की कीमत पौने तीन लाख रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह स्मैक नजीबाबाद के किसी अनजान युवक से खरीदी थी और वह स्मैक बरेली से लाया था। स्मैक को वे कोटद्वार क्षेत्र के युवाओं में बेचने के किए लाए थे। बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया है। संवाद