फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two kilometer road not built, one and a half kilometer walking

Kotdwar News: नहीं बनी दो किमी सड़क, जा रहे डेढ़ किमी पैदल

Thu, 11 Apr 2024 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 11 Apr 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Two kilometer road not built, one and a half kilometer walking
फोटो
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह भंडारी के पैतृक गांव सौड़ को सड़क का इंतजार
ग्रामीणों और बच्चों को जंगल के रास्ते जाना पड़ता है मुख्य सड़क तक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर सिंह भंडारी का पैतृक गांव सौड़ आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को एक से डेढ़ किमी. जंगल के रास्ते से पैदल आवाजाही कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। गांव के लिए दो किमी सड़क को चार साल पहले स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
ग्राम सौड़ निवासी गौरव सुयाल, संग्राम सिंह भंडारी, सच्चिदानंद सुयाल, भारत भंडारी, सुलोचना देवी, मदन सुयाल, आशीष सुयाल, जगतराम, जसोदा देवी, अनुज सुयाल, नीरज सुयाल आदि ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर सिंह भंडारी ने सेना में रहकर देश सेवा की और देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया। वर्तमान में गांव में करीब 30 से 35 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों की मांग पर शासन ने मार्च 2020 में गांव तक दो किमी बिरमोली-सुराड़ी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। कार्यदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा ने गांव तक सड़क निर्माण के लिए एलाइनमेंट भी कर लिया था लेकिन वित्तीय स्वीकृति न मिलने से अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। सड़क ना बनने से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, गर्भवती, बीमार लोगों और स्कूली बच्चों को हो रही है। गांव से बच्चे पढ़ने के लिए करीब डेढ़ किमी दूर जीआईसी चाक्यूसैण जाते हैं। जंगल होने के कारण वन्य जीवों के हमले का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कोट
सौड़ गांव के लिए स्वीकृत सड़क के प्रथम चरण में मुआवजा वितरण और सर्वे कार्य के बाद संशोधित डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जा चुकी है। बजट अवमुक्त होने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - हरपाल सिंह, अवर अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed