फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two intoxicated youth committed indecent act with teenager

नशे में धुत दो युवकों ने किशोरी से की अश्लील हरकत

Wed, 04 Mar 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two intoxicated youth committed indecent act with teenager
नगर निगम क्षेत्र के एक वार्ड में नशे में धुत दो युवकों ने घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी से मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, तो आरोपी भाग गए। मामले में पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के एक वार्ड निवासी एक महिला ने बुधवार देर शाम कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तहरीर में कहा कि किशोरी के माता पिता अपने गांव गए हुए हैं। किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान दो युवक पानी मांगने के बहाने घर में घुस गए और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों फरार हो गए। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed