फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two auto drivers clashed, Tahrir gave

लालबत्ती चौराहे पर आपस में भिड़े ऑटो चालक, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 13 Nov 2019 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Two auto drivers clashed, Tahrir gave
कोटद्वार कोतवाली में ऑटो चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में तहरीर देते ऑटो चालक। - फोटो : KOTDWAR
लालबत्ती चौराहे पर स्थित सात नंबर ऑटो स्टैंड कौड़िया के दो ऑटो चालकों में यूनियन की फीस जमा करने को लेकर विवाद में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ऑटो चालक थाने पहुंचे और मामले में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सात नंबर स्टैंड कौड़िया के वर्तमान प्रधान बालासौड़ निवासी संजय चौहान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार दोपहर वह बालासौड़ तिराहे से सवारी लेकर लालबत्ती चौराहे पहुंचा। इस दौरान वहां मौजूद हल्लूवाली जिला बिजनौर हाल निवास बालासौड़ निवासी संजीव उर्फ बोरा ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसका आरोप है कि आरोपी स्टैंड के ऑटो चालकों से दो-तीन सौ रुपये यूनियन की फीस जमा करने के लिए कहता है। पैसे नहीं देने पर आरोपी ऑटो चालकों को जान से मारने की धमकी देता है। ऑटो चालकों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। तहरीर देने वालों में कपिल कुमार, प्रदीप कुमार, आशु नेगी, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक, रमन कुमार, पिंटू रावत, हीरचंद, हिमांशु राजपूत, कुलदीप रावत, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि थे। बाजार चौकी प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed