{"_id":"6af83eecc4ab350a7f0ebbf1","slug":"songs-by-ajju-tomar-and-manju-nautiyal-enthralled-the-audience-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1016-122343-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अज्जू तोमर और मंजू नौटियाल के गीतों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अज्जू तोमर और मंजू नौटियाल के गीतों ने बांधा समां
Sat, 14 Nov 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक अज्जू तोमर और लोक गायिका मंजू नौटियाल के नाम रही। अज्जू मंजू की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से जौनपुर की समृद्ध लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दायित्वधारी गीता रावत ने किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर महोत्सव क्षेत्र की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण मंच है। स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जो आने वाली पीढ़ी के लिए भी सकारात्मक संदेश है।
सांस्कृतिक संध्या में जौनसारी लोक गायक अज्जू तोमर ने चस्का, प्रतिमा भाई और पिंकिये समेत कई लोकगीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। लोक गायिका मंजू नौटियाल ने हे ब्वे म्यारा कमरा पिड़ा, सूरत मामा और दिल्ली से मनाली जैसे गीतों से समां बांधा। लोक गायिका कविता रावत ने भद्रराज देवता की स्तुति के साथ मैत की दुबड़ी गीत प्रस्तुत किया। वहीं मीना आर्य ने महासू वंदना से लेकर लबरा छोरी तक की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र भंडारी, वीरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, मेनका सजवाण, मेला समिति अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, सुरेंद्र रावत, जयपाल, अमित असवाल, दीपेंद्र रावत, बीरेंद्र चंदेल और विनोद राणा आदि मौजूद रहे।