{"_id":"60ccd0948ebc3e2d58710d61","slug":"two-accuse-arrest-in-kotdwar-kotdwar-news-drn3819792163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर स्थित नगर निगम के कौड़िया वार्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को बीईएल रोड से गिरफ्तार किया।
कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नौ जून को कौड़िया निवासी सतेंद्र सिंह नेगी पुत्र मेहरबान सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी थी। तहरीर में उसने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके ताऊ के बेटे नरेंद्र सिंह नेगी के घर के ताले तोड़कर नकदी, सामान व कागजात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। मामले में एसएसपी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार शाम को चोरी में संलिप्त देवेेंद्र सिंह चौधरी निवासी बेनीपुरा पोप्पा खतरीवाला, थाना-बढ़ापुर जिला बिजनौर यूपी और फैजान निवासी ग्राम हर्षवाड़ा थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी को बीईएल रोड के पास से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सात हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड व एक लैपटॉप बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।