फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tubewell motor blew, public facing trouble

श्रीरामपुर बस्ती के लोगों ने किया जल संस्थान में प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tubewell motor blew, public facing trouble
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-36 उदयरामपुर में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर दिनभर में मात्र एक टैंकर भेजा जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। लोगों ने ट्यूबवेल के मोटर की जल्द मरम्मत कराकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

उदयरामपुर क्षेत्र के वार्ड नं 36 में सिंचाई विभाग की ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर जल संस्थान टैंकरों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कर रहा है लेकिन टैंकर का पानी काफी कम पड़ रहा है। रंजना गुसाईं, वंदना देवी, शोभा देवी, शकुंतला देवी आदि का कहना है कि पिछले पांच दिनों से ट्यूबवेल की मोटर खराब है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को देने के बावजूद विभाग खराब मोटर को ठीक नहीं करवा पा रहा है। कहा कि वार्ड की अधिकांश जनता इसी ट्यूबवेल पर निर्भर है। उन्होंने विभाग से शीघ्र ही मोटर ठीक कराने की मांग की। वहीं जल संस्थान की अवर अभियंता प्रीति ने कहा कि उक्त ट्यूबवेल नलकूप विभाग का है। उसे सूचना दे दी गई है। क्षेत्र में टैंकरों व दूसरे नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

श्रीरामपुर बस्ती के लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
श्रीरामपुर क्षेत्र में पेयजल संकट होने पर लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। पुष्पा देवी, अनीषा आदि ने बताया कि श्रीरामपुर क्षेत्र में करीब 15 परिवार रहते हैं। वह 25 वर्षों से क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पाइप लाइन नहीं होने के कारण पेयजल संकट बना है जिससे उन्हें दूरदराज से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। पार्षद राकेश बिष्ट ने कहा कि पेयजल लाइन बिछाने की मांग को लेकर ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष को भी दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति के लिए 350 मीटर लंबी दो इंची की पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को भी ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में सीताराम शर्मा, रजनीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनीता शर्मा, प्रकाश पांडे, मुकेश, लक्ष्मी देवी, मोनिका देवी, शौकीन, इमराना, सुवान, अनीसा, पप्पू, बबीता, पूजा, भूप्पी, प्रताप, हरीश, ललित, रविदत्त शर्मा, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed