फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   truck accident, one killed

ट्रक ने कुचला स्कूटर सवार, मौत

Thu, 04 Feb 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 04 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
भाबर रोड पर दुर्गापुर के पास बुधवार देर रात ट्रक ने स्कूटर सवार को कुचल दिया। ग्रामीणों ने घायल को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने ओवरलोडिंग करने वाले ट्रक चालकों और मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लीलाधर (38) पुत्र सत्यदेव डबराल निवासी नंदपुर पदमपुर मोटाढाक कोटद्वार से शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटर से अपने घर लौट रहा था। दुर्गापुर के पास जैसे ही वह मोटाढाक की ओर बढ़ा, तभी जशोधरपुर की ओर से आ रहे सरिया से भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed