फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tributes paid to martyrs of Khatima and Mussoorie incident by lighting 101 lamps

101 दीये जलाकर खटीमा और मसूरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 01 Sep 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs of Khatima and Mussoorie incident by lighting 101 lamps
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने खटीमा कांड की 26वीं बरसी पर तहसील परिसर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति के समक्ष 101 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोटद्वार में भी शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने खटीमा कांड के शहीद भवान सिंह, प्रताप सिंह, सलीम अहमद, गोपीचंद्र, धर्मानंद भट्ट, परमजीत सिंह, रामपाल और मसूरी कांड के शहीद मदन मोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी, धनपत सिंह, बलवीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनैय को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य निर्माण के 21 साल बाद भी राज्य आंदोलन के दौरान हुए खटीमा, मसूरी, मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को न्याय नहीं मिल सका है। प्रदेश में बारी-बारी से सत्तासीन हुई सरकारों ने भी शहीदों को न्याय दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की। इस मौके पर पौड़ी जिले के प्रभारी यूकेडी नेता महेंद्र सिंह रावत, भूपा सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, गुलाब सिंह रावत, संजू कश्यप, विनोद अग्रवाल, इकरामुद्दीन, वैभव नैथानी, रईस अहमद और पंकज भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed