{"_id":"57f143034f1c1bd31c57474d","slug":"trapped-in-a-roadside-wires-guldar-sent-rescue-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे तारों में फंसा गुलदार, रेस्क्यू सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे तारों में फंसा गुलदार, रेस्क्यू सेंटर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Trapped in wiring Guldar
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत दुगड्डा-लैंसडौन मोटर मार्ग पर कलढुंगा गांव के पास एक गुलदार सड़क किनारे पड़े टेलीफोन के तारों में फंस गया। करीब बारह घंटे बाद ट्रेंकुलाइज गन से गुलदार को तारों से मुक्त कराकर वन कर्मियों की टीम चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर ले गई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब छह बजे धोबीघाट के निकट कलढूंगा गांव के ग्रामीणों को गुलदार की दहाड़ सुनाई दी तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक गुलदार टेलीफोन की तारों में बुरी तरह उलझा पड़ा था। घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों और आला अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही लैंसडौन, दुगड्डा और कोटद्वार से वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ लैंसडौन मयंक शेखर झा ने कार्बेट नेशनल पार्क रामनगर से गुलदार को बेहोश करने के लिए ट्रेंकुलाइज गन और कार्बेट के डा. दुष्यंत कुमार को बुलाया।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों और डाक्टरों की टीम ने गुलदार को बेहोश कर उसे तारों के फंदे से मुक्ति दिलाई। गुलदार की उम्र करीब चार से पांच साल के बीच बताई गई है। वन विभाग उसे चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर ले गया है। डीएफओ मयंक शेखर झा ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम में एसडीओ कोटद्वार जीसी वेदवाल, लैंसडौन के रेंजर जगपाल सिंह, रेंजर दुगड्डा आरके बत्रा, रेंजर कोटद्वार एसपी कंडवाल, डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल समेत कई कर्मचारी शामिल थे।