{"_id":"6afafe73e954d8974a073d92","slug":"tourists-are-reaching-lansdowne-for-clean-air-and-peace-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128114-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्वच्छ हवा व सुकून के लिए लैंसडौन पहुंच रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्वच्छ हवा व सुकून के लिए लैंसडौन पहुंच रहे पर्यटक
Mon, 16 Nov 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते लोग अब स्वच्छ हवा और सुकून की तलाश में पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। इसका असर पर्यटन नगरी लैंसडौन में भी दिखाई देने लगा है। गत सप्ताह में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं।
दिल्ली से लैंसडौन पहुंचे पर्यटक रजनीकांत शर्मा, दिलशाद, महेंद्र सिंह, नीलिमा सिंह और आकांक्षा ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। पर्यटक टिप इन टॉप, भुल्ला ताल, दरबान सिंह संग्रहालय, संजय शाही पार्क, भीम पकोड़ा और कालेश्वर मंदिर का भ्रमण कर रहे हैं।
नवंबर में 60 प्रतिशत तक पहुंची पर्यटकों की आमद
होटल एसोसिएशन के सचिव तुषार अग्रवाल और होटल एसोसिएशन जीएम ग्रुप के अध्यक्ष सक्षम खंडेलवाल ने बताया कि आमतौर पर नवंबर में लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में होटलों में पर्यटकों की मौजूदगी 10 से 20 प्रतिशत रहती है लेकिन इस बार यह बढ़कर करीब 60 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश सरकार की घाम तापो योजना का असर भी पर्यटन गतिविधियों में दिखाई दे रहा है। इस बार 60 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों की संख्या भी काफी अधिक है।