{"_id":"6afafd9b1c7cee0033053102","slug":"the-protest-will-continue-until-the-amount-of-honorarium-increase-is-clarified-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128113-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मानदेय बढ़ोतरी की राशि स्पष्ट होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मानदेय बढ़ोतरी की राशि स्पष्ट होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
Mon, 16 Nov 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगातार सातवें दिन मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन जारी रखा।
जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में सोमवार को भी कार्यकर्ता धरने पर बैठीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति पर अंशदान कल्याण कोष से एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग की जा रही है। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री ने दिसंबर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन बढ़ोतरी की राशि स्पष्ट नहीं की गई। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
प्रदर्शन के साथ ही संगठन की ओर से एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से वन मंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें चरेख की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना देवी की भालू के हमले में मौत का जिक्र करते हुए जंगल से सटे ग्रामीण अंचलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों में मधु ममगाईं, मंजू देवी, कुसुम रावत, ललिता, रोशनी देवी, नीलम नेगी, बबीता, सुरभि, पुष्पा रावत, प्रीति, प्रियंका, लक्ष्मी, अनीता, सीमा, मीनाक्षी, राखी, सुनीता, हेमलता, अंबिका, संपत्ति, देवकी, दीपा आदि शामिल रहीं।