फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tourism Secretary explored possibilities of adventure tourism in Nayarghati

पर्यटन सचिव ने नयारघाटी में टटोलीं साहसिक पर्यटन की संभावनाएं

Fri, 21 Aug 2020 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Tourism Secretary explored possibilities of adventure tourism in Nayarghati
सतपुली में निर्माणाधीन टीआरएच की ड्राइंग देखते पर्यटन सचिव दलीप जावलकर। - फोटो : KOTDWAR
सीएम के गृह क्षेत्र और पर्यटन मंत्री की विधानसभा क्षेत्र नयारघाटी सतपुली का भ्रमण कर पर्यटन सचिव सचिव दिलीप जावलकर ने साहसिक पर्यटन के विकास की संभावनाएं टटोलीं। पर्यटन सचिव ने भैरवगढ़ी और दीबाडांडा में प्रस्तावित रोपवे स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने निर्माणाधीन 40 शैय्या के टीआरएच, एंगलिग हट और प्रस्तावित वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। पर्यटन सचिव ने बताया कि द्वारीखाल ब्लाक के भैरवगढ़ी और पोखड़ा क्षेत्र के दीबाडांडा में रोप-वे निर्माण के लिए तकनीकी मूल्यांकन के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। 13 जिले 13 डेस्टिनेशन के तहत सतपुली की नयारघाटी चिह्नित की गई है, जहां बारहमासा एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एंगलिग, क्याकिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग आदि गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इनके ट्रायल बेहतर आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed