{"_id":"64d7876066cc7c8b85003795","slug":"took-an-oath-to-uphold-the-countrys-pride-pride-and-pride-by-taking-out-the-tricolor-march-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-2078-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तिरंगा यात्रा निकाल देश की आन, बान और शान को कायम रखने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तिरंगा यात्रा निकाल देश की आन, बान और शान को कायम रखने की शपथ ली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शिक्षा विभाग की ओर से शहर में धूमधाम से स्कूल बैंड की धुन पर तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर में भारत माता की जय के नारे गूंजे और छात्र-छात्राओं ने देश की आन बान और शान को कायम रखने की शपथ ली।
शनिवार को आर्य कन्या इंटर कालेज परिसर में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षा अधिकारियों और लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा.. जैसे अनेक नारों से लोगों में देश भक्ति का जज्बा भरा।
प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं के स्वागत गीत और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं और जनसमूह को तिरंगा शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बतौर मुख्य वक्ता शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ऊंचाइयों को छू रहा है। आज तिरंगें को पूरे विश्व में सम्मान के साथ देखा जाता है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री पंडित राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी दिनेश चंद्र गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुनीता मध्वाल, आर्य कन्या की प्रधानाचार्य रेनू नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी और बबीता ध्यानी ने किया।
- फोटो समाचार