{"_id":"56fc037b4f1c1be44af00cb4","slug":"to-name-a-vice-president-paving-the-way-for-unopposed-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापस, निर्विरोध चयन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापस, निर्विरोध चयन का रास्ता साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2016-17 के लिए बुधवार को उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापस लिए जाने से उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन का रास्ता साफ हो गया है। अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने के कारण सीधी टक्कर होगी। मतदान दो अप्रैल को तहसील स्थित विधि भवन में होगा, जिसमें 167 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को पहले सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी दस नामांकन सही पाए गए। इसके बाद दो बजे से चार बजे के बीच नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था, जिसमें उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद कुमार चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले किया। अरविंद चौधरी के नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष पद पर उमेश बिष्ट के निर्विरोध चयन का रास्ता साफ हो गया। बाकी चार पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पंकज भट्ट और दीपेंद्र सिंह रावत, सचिव पद पर आशुतोष देवरानी और दीपक सिंह रावत, सहसचिव पद पर शशिकांत बलूनी और दीप्ति नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार वर्मा और नाजिया में सीधी टक्कर होगी।