फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Throw out the Congress government: Dharmendra Pradhan

कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकें : धर्मेंद्र प्रधान

Sat, 19 Nov 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Sat, 19 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार को कोटद्वार से दुगड्डा होते हुए डाडामंडी और इसके बाद लैंसडौन पहुंची। डाडामंडी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भ्रष्टाचार में डूूबी उत्तराखंड की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा दुगड्डा होते हुए डाडामंडी पहुंची। यहां गेंद मेला मैदान में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार देश हित में कई निर्णय ले रही है।
विज्ञापन


जहां एक ओर गरीब महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, वहीं काले धन को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जनता को कुछ दिन के लिए जरूर असुविधा हो रही है, लेकिन यह देश हित मेें जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने कहा कि वह 1991 से राजनीति में जनता की सेवा में जुटे हैं। राज्य बनने के बाद लोगों ने सपने देखे थे कि उनके त्याग और बलिदान से युवाओं का भविष्य सुनहरा होगा, लेकिन मौजूदा सरकार ने जनता के सपने चकनाचूर कर दिए हैं।

यमकेश्वर की विधायक विजया बड़थ्वाल ने कहा कि पृथक राज्य की स्थापना के लिए महिलाओं ने अपनी अस्मिता खोई। नौजवानों ने अपनी आहुति दी, लेकिन मौजूदा सरकार उनके परिजनों तथा नौजवानों को रोजगार देने में असफल रही है। पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने जनता से वायदा किया था कि उन्हें रोजगार मुहैया कराएंगे, लेकिन कांग्रेस सरकार के रवैये से उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर केवल हवाई घोषणाएं कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन युवाओं की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल, कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, धीरेंद्र चौहान, शैलेंद्र बिष्ट, महेंद्र भट्ट, राजेंद्र अण्थ्वाल, कुसुम कंडवाल, विनोद कंडारी, सीपी कुकरेती, आशीष तिवारी व विक्रम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।


लैंसडौन गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा नेता विनोद कंडारी जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। सभा का संचालन मुकेश अग्रवाल और भुवनेश खंडेलवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed