फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three including a contractor accused of molestation and assault were presented in the court, sent to Pauri jail

Kotdwar News: छेड़खानी व मारपीट के आरोपी ठेकेदार समेत तीन को कोर्ट में किया पेश, पौड़ी जेल भेजा

Sat, 20 Jul 2024 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three including a contractor accused of molestation and assault were presented in the court, sent to Pauri jail

विज्ञापन
कोटद्वार। सिगड्डी सिडकुल की केएमसी फैक्टरी में बीते 19 जुलाई को हथियार लहराकर श्रमिकों को डराने, धमकाने, महिलाकर्मी से छेड़खानी व मारपीट के आरोपी ठेकेदार समेत तीन लोगों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से कोतवाली पुलिस ने तीनों को पौड़ी जेल भेज दिया है।

उधर, इस मामले की जांच दुगड्डा चौकी के उपनिरीक्षक पीएस नेगी को सौंप दी गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त राइफल को थाने में दाखिल कर दिया है, जिसका लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को केएमसी फैक्टरी में हुए हंगामे में महिलाकर्मी और शिवम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार सुभाष चौहान (38) पुत्र दलवीर सिंह निवासी समोली रोड दोराला मेरठ, नवीन कुमार (32) पुत्र रमेश चंद्र निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार और अजीत सिंह (34) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम ढाढेकी पोस्ट व थाना लक्सर जिला हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को डराने धमकाने, छेड़खानी व मारपीट का आरोप कर्मचारियों ने लगाया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच दुगड्डा चौकी पुलिस के प्रभारी उपनिरीक्षक पीएस नेगी को सौंपी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, तीनों आरोपियों को पुलिस ने यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed