{"_id":"261e0fa606f2e04346c4f2667dcdebfb","slug":"threats-to-cm-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
श्रीनगर
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को लुधियाना में गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप में पौड़ी जिले के चाकीसैंण तहसील का निवासी है और वर्तमान में पंजाब के लुधियाना में सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है।
कोतवाली में बुधवार को ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल क्लर्क पूरण सिंह ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे कोतवाली के लैंडलाइन पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बाबा एंड ठाकुर उर्फ थापड़ा बताया। कहा कि मुख्यमंत्री के गैरसैंण आने पर वह उन्हें जान से मार देगा। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। पूरण सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी कोतवाल संतोष पाथीवाल ने बताया कि सर्विलांस से कॉल डिटेल निकालने पर फोन की लोकेशन लुधियाना के फोकल प्वाइंट थाना क्षेत्र में आई। इस पर पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया। एसआई रफत अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर लाया जा रहा है। प्रभारी कोतवाल संतोष ने बताया कि आरोपी पौड़ी जनपद की चाकीसैंण तहसील के आंताखाल गांव का निवासी है। उसका नाम केशवानंद नौडियाल (36) पुत्र विद्यादत्त नौडियाल है। उसके तीन बच्चे और पत्नी गांव में ही रहते हैं। वह पूर्व में श्रीनगर मुख्य बाजार में किसी होटल में भी काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि वह लुधियाना में किसी सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
पहली कॉल धमकी देने वाली आई
श्रीनगर। कोतवाली का लैंडलाइन फोन बिल जमा नहीं होने से करीब दो हफ्ते से बंद था। बुधवार को फोन ठीक होते ही पहली कॉल मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले की ही आई थी।
कोट-
पंजाब पुलिस के सहयोग से आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने लुधियाना में पकड़ा है। उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। आगे की पूछताछ के लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अपराध की मंशा की साफ हो सके।
-राजीव स्वरूप, एसपी पौड़ी