फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Things will be explosive if trunking ground is not found: Mayor

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हुई तो बिस्फोटक होंगे हालात: मेयर

Wed, 30 Oct 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Things will be explosive if trunking ground is not found: Mayor
निगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त से वार्ता करती मेयर हेमलता नेगी। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने नगर आयुक्त के साथ बैठक कर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई के समुचित प्रबंध करने सहित कूड़ा निस्तारण को लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए वन क्षेत्र या फिर राजस्व क्षेत्र में भूमि मुहैया कराने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में मेयर ने कहा कि शीघ्र ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर आने वाले समय में स्थित विस्फोटक हो सकती है। इसलिए हर हाल में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की व्यवस्था की जानी आवश्यक है। कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए बकायदा बोर्ड में प्रस्ताव पारित करवा दिया था, लेकिन लगभग दस माह का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन की तरफ से कोई जबाब नहीं मिला है, उन्होंने नगर आयुक्त से ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध कराऐ जाने के प्रस्ताव पर कार्रवाई कर इस संबंध में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर को साफ एवं सुथरा रखने की जिम्मेदारी निगम की है। किसी भी वार्ड में कूड़े के ढेर नहीं लगने चाहिए, सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड में जाकर जमा कूड़े को तत्काल उठाने के लिए निर्देशित किया जाय। उन्होंने नगर आयुक्त से लोगों की सुविधा के लिए घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहन को नियत समय पर पहुंचकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed