फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There will be destruction due to mining work going against the standards: Surendra Singh Negi

मानकों के विपरीत हो रहे खनन कार्य से होगी तबाही : सुरेंद्र सिंह नेगी

Sat, 24 Jul 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
There will be destruction due to mining work going against the standards: Surendra Singh Negi
भाबर में तेलीस्रोत गदेरे में चल रहे मनमाने खनन का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ? - फोटो : KOTDWAR
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ भाबर क्षेत्र के तेलीस्रोत, लोकमणिपुर, झंडीचौड़ पश्चिमी और उत्तरी का निरीक्षण कर रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन (नदी का मलबा उठाना) से हुए ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लिया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने वर्तमान खनन नीति को घातक बताया। कहा कि मानकों के विपरीत और मनमाने ढंग से हो रहे खनन से तबाही मचेगी। इससे बाढ़ सुरक्षा नहीं बल्कि उलटा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार की वर्तमान खनन नीति से ग्रामीणों में रोष है। मानकों के विपरीत और मनमाने खनन से नदियों में कई मीटर गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। भारी भरकम मशीनों से हो रही खुदाई से नदियों का स्वरूप बदल रहा है और ग्रामीणों के नदियों से आने जाने वाले परंपरागत रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। मनमाना खनन नहीं रोका गया तो इसी बरसात में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। कहा कि 2022 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद तत्काल नई पारदर्शी खनन नीति बनाई जाएगी, ताकि लोगों को नुकसान के बजाय इसका लाभ मिले। इस मौके पर पार्षद जगदीश मेहरा, अमित नेगी, सुखपाल शाह, अनिल रावत, प्रेम सिंह बिनवाल, प्रमोद बौंठियाल, महेन्द्र पाल सिंह, गीता सिंह, पूजा देवी, शशिभूषण, विपिन जोशी, मान सिंह, टेक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed