{"_id":"6aca1fac2306d30c4a0e9e99","slug":"the-wedding-of-the-four-brothers-including-ram-was-enacted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127246-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राम समेत चारों भाइयों के विवाह का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राम समेत चारों भाइयों के विवाह का हुआ मंचन
Sat, 10 Oct 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान कहीं सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद तो कहीं चारों भाइयों के विवाह की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव की रामलीला के तीसरे दिन राजा जनक के दरबार से सीता स्वयंवर की लीला शुरू हुई। पुष्प वाटिका में राम-सीता की भेंट के बाद स्वयंवर में पहुंचे राजा और युवराज शिव धनुष उठाने में असफल रहे। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान राम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। इसके बाद सीता ने राम के गले में वरमाला डाली। शिव धनुष टूटने की सूचना पर पहुंचे परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। मंच संचालन आशाराम ने किया।
वहीं, श्री बाल रामलीला कमेटी की रामलीला के चौथे दिन चारों भाइयों के विवाह की लीला का मंचन हुआ। पंडित दिनेश बौंठियाल और जगदीश फुलारा के मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया। इससे पूर्व व्यवसायी अनिल भोला, अधिवक्ता शरद गुप्ता और पूर्व सभासद मुकेश मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उधर, श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान में पहले दिन मंच पूजन किया गया।
विज्ञापन
.
दुगड्डा में रावण-वेदवती संवाद ने किया भावविभोर
दुगड्डा में श्री रामलीला कमेटी की रामलीला के दूसरे दिन रावण तप से लेकर रावण-वेदवती संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बडोला सहित पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।