फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The truck fell into the ditch

ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Thu, 19 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 19 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात तोताघाटी के चिलपड़ मोड़ के समीप एक ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल क्लीनर को 108 वाहन से ऋषिकेश भेजा गया है।

विज्ञापन


ट्रक देहरादून से पिथौरागढ़ मोबाइल टावर का सामान ले जा रहा था। देवप्रयाग पुलिस को रात लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम टिहरी से दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा। खाई में तलाशी के दौरान ट्रक का क्लीनर घायलावस्था में मिला, उसे बचाव दल सड़क पर ले आया।
विज्ञापन


बाद में ट्रक के नीचे ड्राइवर भी मिल गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।  थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि मृतक चालक सतीश क्षेत्री (35) पुत्र जोध बहादुर निवासी सुंदरवाला (देहरादून) का शव बृहस्पतिवार सुबह निकाला जा सका। परिचालक इसरार पुत्र मतमूल निवासी सेलाकुईं देहरादून को उपचार के लिए रात में ही ऋषिकेश भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed