{"_id":"57263c3e4f1c1b7f2b5cd1cd","slug":"the-trouble-of-najibabad-barikeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद की बैरिकेडिंग बनी मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद की बैरिकेडिंग बनी मुसीबत
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 01 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैरिकेड के नीचे से जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से नजीबाबाद चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नजीबाबाद चौक पर लगाए गए इस बैरिकेडिंग से लोगों को बस अड्डा, रेलवे स्टेशन की ओर आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नजीबाबाद की ओर से देवी रोड को मुड़ने वाले वाहनों को पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
पूर्व में स्टेशन रोड की ओर से आने वाले वाहनों के कारण नजीबाबाद चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसके कारण लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ता था। कोटद्वार प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया और स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों केे गोखले मार्ग से संचालित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके कारण नजीबाबाद चौराहे पर जाम की स्थिति समाप्त हो गई थी। लेकिन, रविवार को पुलिस प्रशासन ने नजीबाबाद चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर देवी रोड और स्टेशन रोड केे जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। स्टेशन रोड, झंडाचौक से आने वाले वाहनों को चौराहे से दूर सब्जी मंडी से घूमकर आना पड़ा। वहीं, देवी रोड और नजीबाबाद रोड से आने वाले वाहनों को एमटी कैंप तिराहा से लौटकर आना पड़ा। इस दौरान सब्जी मंडी और एमटी कैंप तिराहे पर में छोटे वाहन आसानी से मुड़ गए लेकिन बड़े वाहनों को मुड़ने की जगह नहीं मिली। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रही। वहीं सामान के साथ पैदल चलने वाले लोगों को बैरिकेडिंग के नीचे बैठकर पार करना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक प्रेमचंद्र शर्मा, विकास चंद्र केष्टवाल, सरोजनी देवी, पूजा नेगी ने प्रशासन की इस बैरिकेडिंग को अव्यवहारिक बताया। कहा कि लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं बनाई जाती हैं लेकिन इससे तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की। कोटद्वार एसडीएम जीआर बिनवाल ने कहा कि उन्हें बैरिकेडिंग से लोगों की परेशानी की जानकारी नहीं है। इस व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।