फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The struggle will continue till the agitators' dreams become Uttarakhand

आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनने तक जारी रखेंगे संघर्ष

Thu, 24 Dec 2020 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
The struggle will continue till the agitators' dreams become Uttarakhand
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 96वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर उनके पद चिह्नों पर चलते हुए आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पदमपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्व. बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्षरत रहे महापुरुष स्व. बडोनी आज भी सभी उत्तराखंडियों के लिए आदर्श हैं। टिहरी जिले के अखोड़ी गांव में जन्में बडोनी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक प्रमुख और तीन बार देवप्रयाग के विधायक रहे। उनका सादगी पूर्ण जीवन और जनप्रिय नेता के रूप में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भूपाल सिंह रावत, विनय भट्ट, भगवती प्रसाद कंडवाल, पितृशरण जोशी, गुलाब सिंह रावत, हरीश बहुखंडी, दलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रेवत सिंह, अशोक कंडारी, हयात सिंह गुसाईं आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed