फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The strike ended after the intervention of Satpal Maharaj

सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुई हड़ताल

Tue, 20 Jul 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The strike ended after the intervention of Satpal Maharaj
बीते फरवरी माह से पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में कर्मचारियों की तीन दिन से चली आ रही हड़ताल क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। पीपीपी मोड पर संचालित करने वाली कंपनी जल्द ही हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करेगी। हड़ताल खत्म होने से क्षेत्र के लोगों, मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीरोंखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शैलेंद्र रावत ने बताया कि सीएचसी बीरोंखाल के प्रबंधन कर्मचारियों का प्रबंधन समिति से वेतनमान व कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों व डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का तीन दिन से बहिष्कार किया हुआ था। हड़ताल से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना पड़ रहा था। जनप्रतिनिधियों की मांग का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी को अस्पताल के हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता के लिए भेजा। वार्ता के बाद जनहित को देखते हुए हड़ताल को 15 दिन के लिए स्थगित करने पर सहमति बनी। मंत्री के पीआरओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान संबंधित कंपनी से करा दिया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार अभी तक कंपनी ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन समेत कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। इस अवसर पर बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, पूर्व प्रमुख कविता पोखरियाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed