फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The reconstruction of the wall damaged by the disaster is in its final stages.

Kotdwar News: आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण अंतिम चरण में

Sat, 13 Dec 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 13 Dec 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
The reconstruction of the wall damaged by the disaster is in its final stages.
ट्रंचिंग ग्राउंड की होगी सुरक्षा, वर्ष 2023 में खोह नदी में आई आपदा से बह गई थी सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

कटाव से बहने का बना था खतरा

कोटद्वार। दो साल पहले खोह नदी में आई आपदा में बही ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शासन ने सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। सुरक्षा दीवार का निर्माण होने से खोह नदी में गिर रहे ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर भी अंकुश लग सकेगा।
वर्ष 2023 में 8 व 13 अगस्त को आई आपदा में खोह नदी ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान गाड़ीघाट स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार भी आपदा में बह गई थी। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं होने से ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा लगातार खोह नदी में गिर रहा था जिससे खोह लगातार प्रदूषित हो रही थी और जलीय जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था। निगम प्रशासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा निर्माण के लिए तब सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया था जिस पर आपदा मद में 1.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया था लेकिन तब बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण को स्वीकृति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


शासन से 1.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम ने सिंचाई विभाग से बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने को कहा लेकिन सिंचाई विभाग ने बाढ़ सुरक्षा दीवार नहीं बनाई। इस पर नगर निगम ने गत जून में स्वयं ही टेंडर कर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। इस बीच बरसात शुरू होने के कारण सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य रोक दिया था। बरसात के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से एक बार फिर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। वर्तमान में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का करीब 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। सुरक्षा दीवार बनने से जहां ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा हो सकेगी। वहीं, खोह नदी में गिर रहे ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गाड़ीघाट झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी। 150 मीटर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। अवशेष 30 मीटर सुरक्षा दीवार के निर्माण की जरूरत पड़ने पर इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करवाया जाएगा।



- पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed