फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The recently constructed Sattichoud connecting road collapsed due to heavy rain

Kotdwar News: भारी बारिश से हाल ही में बना सत्तीचौड़ संपर्क मार्ग धंसा

Tue, 05 Aug 2025 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The recently constructed Sattichoud connecting road collapsed due to heavy rain
कोटद्वार। नींबूचौड़ स्थित सुखरो पुल से उत्तर दिशा की ओर स्थित सत्तीचौड़ (खदरी रोड) तक इंटर लॉकिंग टाइल्स से बना संपर्क मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा सुखरो नदी में आई बाढ़ से भू-कटान होने के कारण धंस गया है। सुखरो नदी का बहाव नींबूचौड़ की ओर होने से इस मार्ग के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। साथ ही आसपास के आवासीय भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। सड़क धंसने के बाद स्थानीय प्रशासन नींद से जागा है। अब सुरक्षा की दृष्टि से नदी के दोनों ओर तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए जेसीबी मशीनें लगाकर चैनलाइजेशन (नदी का बहाव बीच में करने का काम) शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


विगत दो वर्ष पूर्व सुखरो नदी में आई आपदा से सत्तीचौड़ संपर्क मार्ग का करीब 150 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही नींबूचौड़ में स्थित सुखरो पुल के पिलर की जड़ें खोखली होने से पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण सत्तीचौड़ व खदरी के नागरिकों को मवाकोट के रास्ते तीन किमी. की अतिरिक्त दूरी तय कर कोटद्वार बाजार आवाजाही करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की मांग पर शासन ने राज्य योजना के तहत नींबूचौड़ सुखरो पुल से सत्तीचौड़ तक 1.8 किमी. संपर्क मार्ग के इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण के लिए 150.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। कार्यदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा ने विगत फरवरी माह में इस मार्ग का निर्माण कराया था। सुखरो पुल में सुरक्षा के कार्य पूर्व में ही कराया जा चुका है। पूर्व प्रधान विनोद नेगी ने बताया कि नदी का बहाव नींबूचौड़ की ओर होने से भूकटाव हो रहा है। जिससे सत्तीचौड़ संपर्क मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। पूर्व सैनिक चंद्रशेखर दुतपुड़ी समेत क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से एक पोकलेन व दो जेसीबी मशीनें लगाकर नदी का बहाव बीच में करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



नींबूचौड़ स्थित सुखरो पुल के अपर स्ट्रीम में नदी का बहाव नींबूचौड़ आबादी की ओर हो गया है। चैनलाइजेशन कर नदी का बहाव बीच में करने के लिए एक पोकलेन व दो जेसीबी मशीनें लगाई गई है।

- सोहन सिंह सैनी, एसडीएम कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed