फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The pyramidal resonant with every hail of Lord Mahadev

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजयमान हुए शिवालय

Mon, 22 Jul 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
The pyramidal resonant with every hail of Lord Mahadev
सावन के पहले सोमवार को सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओ? - फोटो : KOTDWAR
सावन के पहले सोमवार को शहर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। श्रद्धालुओं ने सोमवार का व्रत रखा और मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के सभी शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सात बजे से कोटद्वार के सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, श्री सिद्धबली मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, गीता भवन मंदिर, संतोषी माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, भैरो मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर के शिवालयों में भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लाइन पर लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्री चढ़ाते हुए धूप अगरबत्ती के साथ पूजा अर्चना की। लैंसडौन के किंगकालेश्वर मंदिर में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

दुगड्डा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्गा देवी मंदिर के शिवालय में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दुगड्डा और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण मंदिर में पहुंचें और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के प्रसिद्ध शिव मंदिर नीलकंठ, यमकेश्वर महादेवी मंदिर तथा महाबगढ मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, कोटद्वार, दिल्ली, राजस्थान से भी महादेव को जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सावन के पहले सोमवार से शिव मंदिरों में पूजा पाठ, यज्ञ, हवन आदि शुरु हो गए हैं।

धुमाकोट में सावन के पहले सोमवार के दिन लघु केदार सल्डमहादेव सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। लघु केदार सल्डमहादेव में सुबह से ही पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गढ़वाल और कुमाऊं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए सल्डमहादेव पहुंचे। इसके साथ ही कोचियार शिवालय, जमणधार शिवमंदिर, रसिया महादेव, अपोलासेरा महादेव, जड़ाऊखांद शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed