{"_id":"57f924b04f1c1b4659271a5e","slug":"the-presentations-of-students-passionate-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की प्रस्तुतियों से भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की प्रस्तुतियों से भावुक हुए दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Folk dances
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के स्टूडेंट क्रिएटिव क्लब की ओर से शनिवार को आयोजित कैंपस प्रिसेंस कार्यक्रम में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या व एसिड अटैक जैसे अपराधों पर जमकर तंज कसे। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य व गायन में भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
चौरास परिसर स्थित ऑडीटोरियम में कैंपस प्रिसेंस कार्यक्रम का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कंडारी व समीर रतूड़ी ने दीप प्रज्चलित कर किया। इस दौरान विपिन मैठानी ने कहा कि कैंपस प्रिसेंस कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर मंच है।
विज्ञापन
विनोद कंडारी ने कहा कि विवि में पहली बार कोई कार्यक्रम केवल छात्राओं के लिए आयोजित हो रहा है जो एक अच्छी पहल है। इस दौरान छात्राओं ने सोलो मंचन के माध्यम से एसिड अटैक, कन्या भू्रण हत्या, दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर जमकर तंज कसे।
विज्ञापन
छात्रों की मार्मिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। निर्णायक मंउल में सुदेश जुगराण, प्रियंका रावत, अमित खरे, सुनील रावत आदि शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रांजल, शुभम प्रभाकर, शुभेंद्र मिश्रा, शशांक, अंकित दृष्टि, एकता आदि ने सहयोग दिया।