फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The police got the fraudulent amount of Rs 2.40 lakh returned to the victim's account

Kotdwar News: पुलिस ने ठगी की 2.40 लाख की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस दिलाई

Thu, 20 Mar 2025 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The police got the fraudulent amount of Rs 2.40 lakh returned to the victim's account

विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जनपद पुलिस की कोटद्वार साइबर सेल ने साइबर ठगों की ओर से एक स्थानीय युवक से ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर अच्छा मुनाफा कमाने के नाम पर की गई 2.40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस दिला दी है। पीड़ित युवक ने साइबर सेल के त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया है।साइबर सेल प्रभारी एसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कोटद्वार निवासी हिमांशु वर्मा ने साइबर सेल में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 2.40,000 की धनराशि की ऑनलाइन ठगी की है।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आम जनमानस के साथ हो रही साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल कोटद्वार को निर्देशित किया। साइबर सेल कोटद्वार की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर व अथक प्रयास से जानकारी जुटाकर आवेदक से ऑनलाइन ठगी की 2,40,000 की शत-प्रतिशत धनराशि आवेदक को वापस करा दी गई है, जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed