{"_id":"572cd3294f1c1b083f5ccfad","slug":"the-idea-of-the-affected-area-on-land-acquisition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित क्षेत्र की जमीन अधिग्रहण पर किया विचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित क्षेत्र की जमीन अधिग्रहण पर किया विचार
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Fri, 06 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन को लेकर शुक्रवार को रेल विभाग के कार्मिकों, प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों, सर्वे दल सहायकों की बैठक में प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जमीन अधिग्रहण पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
पालिका सभागार में हुई बैठक में एडीएम रामजीशरण शर्मा ने बताया कि रेलवे लाइन निर्माण में पौड़ी जिले के 16 गांव प्रभावित होंगे। गांवों में 27 मई से 17 टीमें सर्वे करेगी। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के निर्माण में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में जनपद में इस रेल लाइन के निर्माण में सबसे पहले भूमि अधिग्रहण के कार्यों को लेकर सर्वे किया जाएगा। दल की ओर से प्रभावित गांवों में जाकर उनके दावे व आपत्तियों का विवरण प्राप्त किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों के सर्वे के लिए 27 मई से 17 सर्वे टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
पुनर्स्थापना व भूमि अधिग्रहण के लिए जिला स्तर पर एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। रेल मंत्रालय के डीजीएम की ओर से ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलपथ निर्माण के संबंध में जिले के प्रभावित 16 गांवों के लोगों की जनसुनवाई 27 मई को होगी। इस मौके पर एसडीएम पीएल शाह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, नगर पालिका के ईओ महेंद्र यादव, रेल विभाग के कार्मिक और संबंधित गांवों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
ये गांव होंगे प्रभावित
रेल लाइन निर्माण में पौड़ी तहसील के सिराला, सौड़, पोखरी रेलपथ निर्माण से प्रभावित गांवों में शामिल हैं। श्रीनगर तहसील के गंगनाली, ढामाकन, फरासू, दिखोल्यूं, बगवान लगा चोपड़ा, चिलगढ़ तल्ला व चिलगढ़ मल्ला, पुराना श्रीनगर, मलगांव, डुंगरीपंत, कोठड़, स्वीत, जनासू गांव शामिल हैं।