{"_id":"660d6713eb3feba27e0d2d81","slug":"the-henchman-entered-the-hotel-gallery-ran-away-after-raising-noise-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-107083-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: होटल की गैलरी में गुलदार घुसा, शोर मचाने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: होटल की गैलरी में गुलदार घुसा, शोर मचाने पर भागा
Wed, 03 Apr 2024 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। गांधी चौक स्थित एक होटल में बुधवार तड़के एक गुलदार घुस गया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया।
होटल मालिक विजय अग्रवाल ने बताया कि होटल के प्रवेश द्वार के पास बने एक कमरे में कुत्ते रहते हैं जबकि उसके सामने वाले कमरों में कर्मचारी रहते हैं। गुलदार कुत्तों को अपना निवाला बनाने के लिए चहलकदमी करता हुआ बुधवार तड़के करीब 3 बजे कर्मचारी आवास की गैलरी में आ धमका। गुलदार को देखते ही कुत्ते भौंकने लगे तो आवाज सुनकर होटल में रह रहे कर्मचारी भी डर गए। वह कमरे से बाहर निकलते कि इसी दौरान होटल के सामने वाले मकान में रह रहा नेपाली मजदूर अपने कमरे से बाहर निकला तो होटल के भूतल की गैलरी से गुलदार को देखा। गुलदार देखकर उसके होश उड़ गए और वह शोर मचाने लगा इसके बाद उसकी पत्नी ने भी शोर मचाया तो गुलदार कुल्ली मोहल्ले की ओर भाग गया। संवाद