फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The District Magistrate inspected development works.

Kotdwar News: डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Sun, 10 May 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected development works.
डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए परिवहन सुविधा की मांग पर दिया आश्वासन
विज्ञापन

जयहरीखाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को जयहरीखाल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्यालगांव स्थित भक्तदर्शन पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद को निर्देश दिए कि महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए। पीजी ब्लॉक के लिए प्रस्तावित भवन की भूमि पर कार्य न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सकमुंडा पेयजल टैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पंपिंग व्यवस्था बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, कार्यदायी संस्था के अधिकारी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. वसीम अहमद, विनोद, रूप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed