{"_id":"0a7dd86bf4f97724129dacaade32902a","slug":"the-demonstration-against-the-illegal-sale-of-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो पाबौ
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चपलोड़ी बाजार और दुमका गांव की महिलाओं ने एक बार फिर अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाई है। महिला मंगल दल चपलोड़ी की अध्यक्ष उर्मिला देवी, विनीता देवी, दुमका की ग्राम प्रधान बीना देवी आदि ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा खूब फल-फूल रहा है। कुछ लोग सुबह से ही शराब पीकर उधम मचाना शुरू कर देते हैं।
महिलाओं की ओर से प्रशासन से कई बार क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठा चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन और आबकारी विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों में लीला रावत, मुन्नी देवी, संकरी देवी, कबोत्री देवी, सोना देवी, पिंकी देवी आदि शामिल थे। क्षेत्रवासी विनय रावत और सुरेंद्र नौटियाल ने भी प्रशासन से शराब की अवैध बिक्री को रोकने शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।