फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The condition of the former soldier on hunger strike deteriorated.

Kotdwar News: आमरण अनशन कर रहे पूर्व सैनिक की हालत बिगड़ी

Fri, 17 Oct 2025 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
The condition of the former soldier on hunger strike deteriorated.
कण्वघाटी/कोटद्वार। चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग निर्माण की मांग के लिए पिछले सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पूर्व सैनिक राजाराम अणथ्वाल की हालत बिगड़ने लगी है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उनके यूरिन में इंफैक्शन की शिकायत मिली है। वहीं, स्थानीय लोगों का 34वें दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग लालढांग, भाबर, कोटद्वार समेत गढ़वाल व कुमाऊं मंडल की लाइफ लाइन है। उत्तराखंड राज्य की सीमा के भीतर से यह मार्ग कोटद्वार से हरिद्वार को जोड़ता है। कहा कि वर्ष 2017 के चुनावी सभा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इस मार्ग के निर्माण कराने का वायदा क्षेत्रीय जनता से किया था। वर्ष 2017 व वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस मार्ग का निर्माण भाजपा के घोषणापत्र में शामिल था, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट में सही ढंग से पैरवी कर इस मार्ग की सभी बाधाओं को दूर कर सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। इस दौरान शशिकांत निराला, केसीराम निराला, पार्षद सुखपाल शाह, भीम सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह सौंद, शांति देवी, महेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, जगदीश सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed