फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The cartman beat up the roadways worker

ठेली वाले ने की रोडवेज कर्मी के साथ मारपीट

Thu, 24 Feb 2022 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
The cartman beat up the roadways worker
ठेली पर पानी पीने गए रोडवेज कर्मी के साथ ठेली वाले ने मारपीट कर दी। इससे गुस्साए कर्मियों ने डिपो कार्यालय के आगे बसें खड़ी कर ठेलियां नहीं लगने दीं। साथ ही रोडवेज कर्मियों ने स्थानीय प्रशासन से डिपो कार्यालय के समीप हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। मांग को लेकर कर्मियों ने एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम शिवपुर निवासी रोडवेज कर्मी प्रभाकर जखमोला पुत्र गोविंद प्रसाद जखमोला ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को वह ड्यूटी के दौरान कार्यालय के बाहर लगी एक ठेली पर पानी पीने के लिए गया। इस दौरान ठेली वाले ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। एसएसआई जगमोहन रमोला ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीरें मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने डिपो कार्यालय के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर वहां ठेलियां नहीं लगने दीं। साथ ही इस संबंध में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कोटद्वार डिपो कार्यालय के सामने कुछ ठेली वालों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे परिवहन निगम की बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति यह है कि ठेली वाले डिपो कार्यालय में कार्यरत कर्मियों, चालक, परिचालकों और यात्रियों के साथ अभद्रता करने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पूर्व में भी ठेली वालों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया था। ज्ञापन में अतिक्रमण को अविलंब हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed